Punjab Cabinet Reshuffle: दिल्ली के बाद पंजाब में बड़ा सियासी फेरबदल, चार कैबिनेट मिनिस्टर का इस्तीफा, नए मंत्री आज लेंगे शपथ
Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने चार मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान किया। राज्यपाल आज शाम नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
Follow us on Instagram
अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान – BharatlokshaktiNews
Image Source : PTI
अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान
Written By : Jai Raj Singh
पंजाब सरकार ने सभी मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर करते हुए तत्काल प्रभाव से राज्यपाल को भी भेज दिया। इसके बाद पंजाब सरकार ने सोमवार की शाम मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा भी कर दी। इसके तहत नए चेहरों में बरिंदर कुमार गोयल, तरणप्रीत सिंह सौंद, महिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडिया को कैबिनेट में शामिल करने का निमंत्रण दिया गया है।
