IPL 2025: धोनी के ऐलान पर CSK के सीईओ ने लगाई मुहर, अब क्या नया खुलासा होगा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IPL 2025 में धोनी खेलेंगे या नहीं। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है लेकिन अब बड़ा खुलासा हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए राहत भरी खबर है।

.

  • IPL 2025 से पहले कई सवाल फैंस के जेहन में घूम रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। IPL के पहले सीजन से धोनी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 IPL खिताब जिता चुके हैं। यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स के फैन उन्हें थाला के नाम बुलाते हैं। IPL का अगला सीजन भले ही अगले साल खेला जाना हो लेकिन CSK और धोनी के फैंस अभी से दुआ मना रहे हैं कि अगले सीजन भी उनका चहेता खिलाड़ी मैदान पर नजर आए। इस पर अब खुद महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा अपडेट आया है।

दरअसल, एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में अपनी भागीदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। इससे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। धोनी ने साफ कर दिया है कि वह अगला IPL सीजन भी खेलेंगे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बिना समय गंवाए इसकी पुष्टि कर दी है कि उनका यह स्टार खिलाड़ी आगामी सत्र में खेलता नजर आएगा।

और CSK फैंस के लिए वह खेलेंगे।

Post by =BHARAT LOK SHAKTI NEWS

 

Leave a Reply

और पढ़ें

Buzz4 Ai